पैरा खेलों के वैश्विक सहयोग को मिलेगी नई दिशा

0
117

पद्म भूषण डॉ. देवेंद्र झाझड़िया बहरीन में विश्व पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दौरान करेंगे महत्वपूर्ण विचार-विमर्श

जयपुर। भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष, पद्म भूषण डॉ. देवेंद्र झाझड़िया बहरीन पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष श्री मोहम्मद बिन दुआइज़ अल ख़लीफ़ा के विशेष आमंत्रण पर 10 फरवरी को बहरीन की यात्रा पर जा रहे हैं।बहरीन में आयोजित विश्व पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दौरान डॉ. झाझड़िया की उपस्थिति में पैरा खेलों के आयोजन से जुड़ी चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा पैरा स्पोर्ट्स के भविष्य को लेकर बहरीन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे । इस अवसर पर पैरा खिलाड़ियों के लिए और अधिक सुविधाएँ, बेहतर ढाँचा एवं अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को गति मिलेगी।गौरतलब है कि डॉ. देवेंद्र झाझड़िया वर्तमान में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं तथा वे देश के ख्यातिप्राप्त पैरा एथलीट और तीन बार के पैरालंपिक पदक विजेता रहे हैं। हाल ही में राजधानी दिल्ली में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफल आयोजन उनके नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं, पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय दल ने उनके मार्गदर्शन में 29 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।अपने दीर्घ खेल अनुभव, सशक्त नेतृत्व क्षमता और अंतरराष्ट्रीय पहचान के कारण डॉ. झाझड़िया की सहभागिता वैश्विक पैरा खेल आयोजनों में निरंतर रही है। वे पैरा स्पोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण, सकारात्मक खेल वातावरण, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।इस प्रतियोगिता में भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम की सहभागिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे हमारे खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here