झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर दूधवा निवासी डॉ. लीलाधर दोचानिया की पुस्तक जिंदगी मुस्कुराती रहे कविता संग्रह का विमोचन शुक्रवार छह फरवरी को जयपुर के आरआईसी में आयोजित साहित्य संगीत और चित्रकला के त्रिआयामी उत्सव पिंकफेस्ट में किया जाएगा। इस पुस्तक में नकारात्मक माहौल में सकारात्मक संदेश देती रचनाएं प्रकाशित की गई है जो समाज को एक अच्छा संदेश प्रदान करेंगी। इस पुस्तक का लोकार्पण गाजियाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं फिल्म लेखक त्रिलोकचंद कौशिक की अध्यक्षता में होगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र की वरिष्ठ साहित्यकार मनीषा खटाटे विशिष्ट अतिथि होंगी। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से पधारे साहित्यकार हस्तियां कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में संयोजक सीमा वालिया होगी। उल्लेखनीय है डॉ. लीलाधर दोचानिया एक सामाजिक कार्यकर्ता है तथा समाज सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए गत वर्ष गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने इन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया था तथा टीसी प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह समिति ने भी इनको टीसी प्रकाश राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड से नवाजा था। इसके साथ इन्हें अनेक संस्थाओं ने समय-समय पर अवार्ड देकर सम्मानित भी किया है।
खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन
चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली
फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण
भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन











