झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार अवार्ड समारोह का आयोजन नौ से 12 फरवरी तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर पर किया जाएगा। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि यह राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के मुख्य आतिथ्य आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नवलगढ निवासी शिक्षा के क्षेत्र में राज्य पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक, जिले के जिला कमिश्नर हैडक्वार्टर, राष्ट्रीय ट्रेनिंग टीम के सदस्य रामावतार सबलानिया को स्काउट गाइड संगठन में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मैडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सबलानिया की विशिष्ट उपलब्धि पर सीडीईओ व जिला मुख्य आयुक्त अशोक कुमार शर्मा, डीईओ राजेश मील, स्काउट गाइड जिलाध्यक्ष गंगाधरसिंह सुंडा, सीओ स्काउट महेश कालावत, रेलवे वाणिज्यिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य, सीओ गाइड प्रियंका कुमारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त चिरंजीलाल शर्मा, नवलगढ़ सचिव अर्जुनसिंह, शिवप्रसाद वर्मा, विजेता कुमारी, सुदेश कुमार, महेश कुमार, कपिल शर्मा, महेंद्र सैनी, सुनिल, धर्मपाल सिंह एवं जिले की टीम के विभिन्न पदाधिकारियों ने सबलानिया को बधाइयां, शुभकामनाएं प्रेषित की।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम चूरू का वार्षिक सम्मेलन 2026, नई कार्यकारिणी का गठन
चूरू में गंदे पानी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन
डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला
वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना











