बजट जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगाः चौधरी, कहा इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, युवा व महिला सशक्तीकरण के साथ रोजगार पर केंद्रित

0
53

चूरू। राजस्थान किसान सेवा आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी सोमवार को चूरू दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अमृत काल में निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। केंद्रीय बजट 2026-27 देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास तथा युवा व महिला सशक्तिकरण के साथ रोजगार की नई संभावनाओं पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ विनिर्माता इकाइयों व सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहन दिया गया है। इसमें स्थाई रोजगार के अवसरों को भी शामिल किया गया है। चौधरी ने कहा कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में वृद्धि, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सुदृढ़ जलमार्ग, रेलमार्ग, सड़क व परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन और चिकित्सकीय स्टाफ के प्रशिक्षण जैसे प्रावधान हैं। चौधरी ने कहा कि औद्योगिक कॉरिडोर में यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के विकास से रोजगार संभावनाओं में वृद्धि होगी। पर्यटन विकास व रोजगार में वृद्धि तथा अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन जैसे कार्य शामिल होने से अंतिम लक्षित व्यक्ति तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी। चूरू विधायक हरलाल सहारण ने बजट को जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि इससे सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। बजट में युवा शक्ति, महिलाओं और आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने तथा उनकी क्षमता वृद्धि को केंद्रबिंदु में रखा गया है। यह बजट मध्यम वर्ग और किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्विति की जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बसंत शर्मा, अभिषेक चोटिया, मदन गोपाल बालाण, भास्कर शर्मा, नरेंद्र सैनी, आकाश सैनी, श्रीराम पीपलवा, नीरज जांगिड़, कपिल चंदेल, राकेश शर्मा, नितिन बुंदेला, नोमान खान, भारत, नितिन बुंदेला, मदन गोपाल बालान, नोमान खान, भारत पारीक, कपिल रक्षक, पवन गुर्जर व रजत शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

तालछापर में बर्ड फेस्टिवल 2026 की तैयारी तेज, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें

देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन

चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here