आवासीय भूखंड, पत्रकार भवन और पेंशन बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झुंझुनूं के पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा वरिष्ठ पत्रकार सवाई सिंह मालावत ने राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर से मुलाकात कर राजस्थान के पत्रकारों के हित में राज्य बजट में विशेष सुविधाओं की घोषणा करवाने की मांग की है। सोमवार को झुंझुनूं स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मालावत ने बाजौर को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राज्य बजट में पत्रकारों के हितों के कल्याणकारी घोषणाएं करवाने का प्रयास किया जाए। मालावत ने मांग की कि राज्य के सभी जिलों में जो पत्रकार आवासीय भूखंड से वंचित हैं। उन्हें जिला एवं उपखंड मुख्यालयों पर भूखंड आवंटित किए जाएं। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में पत्रकार भवन निर्माण की भी घोषणा की जाए। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पात्र पत्रकारों को दी जा रही 15 हजार रुपए मासिक पेंशन में वृद्धि करने और पत्रकारों के अधिस्वीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को इसका लाभ देने की मांग भी रखी। इन सभी घोषणाओं को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शामिल करने का आग्रह किया गया। इस पर प्रेमसिंह बाजौर ने आश्वासन दिया कि वे पत्रकारों की इन सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और सकारात्मक प्रयास करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, ललित शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला
वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें
देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन
चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम














