झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के शुभ अवसर पर श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान एवं सीए पवन केडिया को जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय एवं पूर्व विधायक उदयपुरवाटी शुभकरण चौधरी द्वारा जिला स्टेडियम में सम्मानित किया गया। विदित है कि संस्था पिछले 6 वर्षों से लगातार सामाजिक सरोकारों में अनवरत रूप से सेवा कार्य करती आ रही है। जिसमें प्रमुख रूप से सरकारी स्कूलों एवं कॉलेज में वर्ष 2025 में वॉटर कूलर की स्थापना की गई। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थल पर भी वॉटर कूलर लगाए गए कुल वॉटर कूलर की संख्या 9 थी। प्रतिवर्ष पांच हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण पिछले छह वर्षों से किया जा रहा है। जिसमें हर वर्ष सरकारी स्कूलों में भी कंबल वितरण किया जाता है। सरकारी स्कूल के बच्चों को समय समय पर पाठ्य सामग्री एवं भोजन की थाली इत्यादि का वितरण भी किया जाता है। कोरोना वर्ष में लाखों की संख्या में मास्क वितरण किया गया। सैनिटाइज़र एवं सैनिटाइजर स्टैंड लगाए गए। इसके अतिरिक्त राशन सामग्री भी प्रचुर मात्रा में वितरित की गई। प्रतिवर्ष तुलसी लगे गमलों का वितरण एवं पौधारोपण कार्यों में सहभागिता प्रमुख है। जिला जेल झुंझुनूं में वर्ष 2025 में रोटी मेकिंग मशीन, पुस्तकालय कक्ष एवं अंडरग्राउंड पानी की टंकी का निर्माण करवाया गया एवं समय समय पर बंदियों के लिए चरणपादुकाओं एवं कंबल का वितरण भी किया जाता है। हाल ही कुछ समय पूर्व पशुपालन विभाग में गौ सेवा केंद्र का निर्माण करवाया गया। संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान में महत्ती भूमिका निभाते हुए समय समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम में हेलमेट वितरण कार्यक्रम किया जाता रहा है।स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत समय समय पर रक्तदान शिविर एवं अन्य चिकित्सा शिविरो का आयोजन भी समय समय पर करवाया जाता रहा है। उक्त कार्यों के साथ अन्य सेवा कार्य भी किए जाते रहे हैं। 26 जनवरी पर श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था को सम्मानित किए जाने के निर्णय पर संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान, एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई, रोहिताश्व बंसल, सीए पवन केडिया, सुनिल तुलस्यान, संतोष भगेरिया सीकर एवं संदीप बेरीवाला सूरत ने जिला प्रशासन के डॉ. अरुण गर्ग का हार्दिक आभार धन्यवाद प्रकट किया है।
चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम
चूरू में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा
SIR के नाम पर लोकतंत्र पर हमला: सांसद राहुल कस्वा का आरोप, जाति-धर्म के आधार पर वोट कटे
चूरू मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना की समीक्षा, मरीजों को बेहतर सुविधाओं के निर्देश














