मुख्य बाजार में पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया सहित शहरवासियों ने किया अभिनंदन
चूरू। दादी नानी बाई बरसी महोत्सव के अवसर पर शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर उसका भव्य स्वागत किया।सिंधी समाज की ओर से समाज अध्यक्ष नितिन राघवानी की अध्यक्षता में यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर कायमखानी समाज के जिलाध्यक्ष मुंशी खां, मुकेश महनसरिया, विजय जालान, सेवादल के ओमप्रकाश वाकोलिया, अयुब खां मलवान, कालूराम महर्षि, योगेश ढाका, अजय दाधीच, नंदकिशोर स्वामी, ललित, शाहरुख लूहार, विनोद बजाज, शरद बजाज सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
चूरू की प्रिया चौधरी का राष्ट्रीय टीम में चयन, 602.5 स्कोर से रचा इतिहास
कड़ाके की ठंड में निवर्तमान सभापति पायल सैनी का सेवा कार्य, गरीबों को बांटे कंबल | चूरू समाचार
12 जनवरी को जयपुर में कर्मचारी चेतावनी महारैली, चूरू में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न











