अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत — वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन-अर्चन
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर झुंझुनूं ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। ललित जोशी ने बताया की इस अवसर पर चुना चौक स्थित पुरोहितों की बगीची से भगवान परशुराम एवं राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आचार्य पंडित मुकेश महमिया ने मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र भांबू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशंभर पूनिया, कॉपरेटिव बैंक झुंझुनूं के एमडी संदीप शर्मा, गौड़ ब्राह्मण जिला अध्यक्ष पवन देरवाला और तेजस्विनी शर्मा के सान्निध्य में भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। चुना चौक से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा जोशियों के गट्टे, छावनी बाजार, ताल, बावलियों की बगीची और कमल हाइट्स होते हुए फौज का मोहल्ला स्थित परशुराम मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। वातावरण “जय श्री परशुराम” के जयघोष से गुंजायमान रहा। परशुराम मंदिर पहुंचने पर आचार्य दीनबंधु तिवारी के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान से भगवान का पूजन-अर्चन और मंत्रोच्चार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे और धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य लोग रहे शामिल
इस भव्य आयोजन में आयोजक समिति के अमित पांडे, अंकित शर्मा, विवेक बावलिया, सौरभ जोशी, प्रवीण शर्मा, राजदीप महर्षि, पंकज बावलिया, मुकेश शर्मा, शिवचरण पुरोहित, बालमुकुंद शर्मा, कांति ढंड, ओमप्रकाश ढंड, पवन पुजारी, ललित जोशी , राजेंद्र शर्मा झेरली ,पशुपति पुरोहित, वैद्य ओमदत्त जोशी, अशोक शर्मा, ओम रतन जोशी, दिनेश शर्मा, उमेद खाजपुरिया, उत्तम जोशी, विजय जोशी, मुकेश अलसीसर, राजेंद्र जोशी, रामगोपाल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, संजय पारीक, योगेश चोमॉल, भरत शर्मा, लीलाधर पुरोहित, विपुल छक्कड़, वसिष्ठ शर्मा, पवन पुजारी, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा (भीमसर), सुनील शर्मा (बगड़), रामावतार शर्मा, गोपी पुरोहित, नीरज शर्मा, डब्लू शर्मा, शरत शर्मा, महेश बसावतिया, विनोद पुजारी, डॉ. एस.एन. शुक्ला, एस.के. भार्गव, सत्यनारायण शर्मा, योगेश, देवेंद्र कलावटिया, राजेंद्र लालपुरिया, राकेश सहल, कपिल शर्मा, विमल बावलिया, मुकेश, राधाकृष्ण शर्मा (नरसिंहपुरा), दीपक शर्मा, एडवोकेट प्रदीप पंडत, प्रमोद पालीवाल, नरेश, सोमेश, अतुल, कार्तिक जोशी, मिलन शर्मा, दुर्गादत्त बियाला, देवेंद्र खत्री, जयप्रकाश सुरा सहित मातृशक्ति में ममता शर्मा, विमला, सरला, कविता, कंचन, शिल्पा, अंजली, देवश्री, चेतना, चारु आदि सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
धर्म, परंपरा और एकता का दिखा अद्भुत संगम
पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। शोभायात्रा ने जहां शहर में आध्यात्मिक वातावरण का संचार किया, वहीं समाज के सभी वर्गों की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।










