Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं नगर परिषद की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

नगर परिषद की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

बाकरा मोड़ इलाके में चला अतिक्रमण रोधी अभियान

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर की सड़कों पर यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से झुंझुनूं नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बाकरा मोड़ क्षेत्र में नगर परिषद के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क दायरे में किए गए अतिक्रमण को हटाया। वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हसन अली के नेतृत्व में नगर परिषद का अतिक्रमण विरोधी दस्ता सफाई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा। टीम ने दुकानों के बाहर सड़क पर रखे गए सामान और होर्डिंग बोर्ड को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया सामान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर नगर परिषद ले जाया गया। वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हसन अली ने बताया कि बाकरा मोड़ क्षेत्र के व्यापारियों को पूर्व में कई बार सड़क सीमा में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर परिषद ने कार्रवाई की हैं। नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि दुकानों के बाहर सामान फैलाकर, सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध की आग चूरू तक पहुंची, किसानों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन | Churu News

पालनहार राशि और दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने पर चूरू कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन | दिव्यांगों का आक्रोश

 

Advertisement