चूरू की रेहाना रियाज चिश्ती बनीं एआईसीसी सचिव, महाराष्ट्र की सह-प्रभारी नियुक्त

0
28

राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज को कांग्रेस हाईकमान ने दी नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

चूरू। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव तथा महाराष्ट्र राज्य में सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश में रेहाना रियाज को यह जिम्मेदारी दी गई है। रेहाना रियाज इससे पहले राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनको नई जिम्मेदारी देने पर चूरू ज़िले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया है। रेहाना रियाज ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सचिव और महाराष्ट्र जैसे सशक्त और राजनीतिक रूप से समृद्ध राज्य का सह-प्रभार देने के लिए मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे, हमारे प्रेरणास्रोत एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तथा एआईसीसी संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि पार्टी और देश की सेवा का एक नया संकल्प है। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि नेतृत्व द्वारा जताए गए इस विश्वास पर पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ खरी उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को पहचान दी है, और मुझे गर्व है कि मैं भी इसी परंपरा का प्रत्यक्ष उदाहरण हूँ। कार्यकर्ता से लेकर सचिव पद की इस जिम्मेदारी तक का सफर, कांग्रेस पार्टी के लोकतांत्रिक और समावेशी चरित्र का प्रमाण है। महाराष्ट्र में संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने, और पार्टी के विचारों को हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करूंगी।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here