लेखा संगठन द्वारा दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन

0
18

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अजमेर डिस्कॉम के झुंझुनूं वृत्त के ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन द्वारा झुंझुनूं स्थित एक निजी होटल में जिले के समस्त लेखा अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह मान ने माह नवंबर तक निगम प्रबंधन को पूर्व में प्रस्तुत अधिकांश मांगों का निस्तारण होने जाने की जानकारी दी एवं माह नवंबर में प्रमोशन सूची जारी होने एवं संगठन को निगम स्तर पर मान्यता मिल जाने की जानकारी दी। झुंझुनूं संभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी योगेंद्र शर्मा संगठन को मजबूत करने के लिए एक रहने की बात कही। साथ ही झुंझुनूं लेखाधिकारी रतन जोशी ने संगठन के कार्यों पर भरोसा जताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। लेखाधिकारी ऑडिट सुरेश कुमार मेनारिया ने संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेरसिंह मान का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया गया। जिसके बाद पिलानी के जयसिंह नायक को जिलाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नियुक्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के रामगोपाल शर्मा, सीकर लेखाधिकारी अजय चारण, सहायक लेखाधिकारी सुरेंद्र सैनी, अरविंद सोनी, अमर मीणा, जयप्रकाश सैनी, मुकेश कुमावत, योगेंद्र जाखड़, जगदीश पारीक, सुरेश प्रजापत, सुनिल ढाका, राजीव रोहिला, अभिषेक शर्मा, कमलेश मीणा, फिरोज अली, रीना चौधरी, खुशबू मीणा, प्रियंका, अनु चौधरी एवं जिले के समस्त लेखाकर्मी उपस्थित रहे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here