Advertisement
Home राजस्थान चूरू राजस्थान उर्दू एकादमी के चैयरमेन खिलजी को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान उर्दू एकादमी के चैयरमेन खिलजी को सौंपा ज्ञापन

चूरू। उर्दू व्याख्याता भर्ती की मांग को लेकर गुरूवार को राजस्थान उर्दू शिक्षक व लेक्चरर्स संघ के नेतृत्व में सर्किट हाउस में राजस्थान उर्दू एकादमी के चैयरमेन व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अशरफ अली खिलजी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता अकत्तर खान, राजस्थान उर्दू शिक्षक एंव लेक्चरर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा.शमशाद अली ने राजस्थान उर्दू एकादमी के चैयरमेन व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अशरफ अली खिलजी को उर्दू व्याख्याताओं की विज्ञप्ति जारी न होने के मसले को संज्ञान में लाकर राज्य भर में रिक्त उर्दू पदों पर भी शीघ्रता शीघ्र भर्ती करने की पुरजोर मांग की है। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जाकिर खान, अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव शमशेर खान ईस्माईलखानी, मुजसिम भाटी, अमन ट्रस्ट के प्रतिनिधि इमरान अंसारी, अजीज खान दिलावरखानी, दयानन्द गढवाल, असगर जोईया, सद्दाम हुसैन, वसीम चैहान, सहित बड़ी संख्या में उर्दू अध्यापक मौजूद थे।

Advertisement