चूरू में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान का समापन, जिलाध्यक्ष चयन को लेकर 30 से अधिक दावेदारों ने रखी अपनी दावेदारी

0
194

केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चौपड़ा ने पदाधिकारियों से की चर्चा, 4-5 नामों का पैनल AICC को भेजने की घोषणा, दीपावली बाद पुनः दौरे का संकेत

चूरू। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत AICC द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चौपड़ा और प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त जिला सह प्रभारी रामनिवास बिड़ोदी व डॉ. राजेंद्र मूंड ने गुरुवार को चूरू के सर्किट हाउस में अंतिम दिन कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक नेताओं ने 30 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए और पर्यवेक्षकों के समक्ष अपनी-अपनी दावेदारी और योग्यता रखी। पर्यवेक्षक चौपड़ा ने बताया कि उन्होंने जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया है।

मंडेलिया हाउस में हुआ संवाद

सर्किट हाउस के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने शहर व देहात कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। चौपड़ा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी की मंशा है कि संगठन कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही मजबूत बने। चौपड़ा ने स्पष्ट किया कि जिले की कमान उसी को सौंपी जाएगी जो वर्कर फ्रेंडली, नई सोच वाला और सभी को साथ लेकर चलने में सक्षम हो।

सर्वसम्मति से रफीक मंडेलिया को अधिकृत किया

बैठक में कार्यकर्ताओं ने चूरू विधानसभा क्षेत्र की राय देने के लिए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया को सर्वसम्मति से अधिकृत किया। इस प्रस्ताव का वाचन पूर्व उप जिला प्रमुख सोहन मेघवाल ने किया। मंडेलिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से प्रभारी से राय साझा कर सकते हैं और पार्टी आलाकमान का निर्णय सर्वमान्य होगा। बैठक में विधायक नरेंद्र बुडानिया, सह प्रभारी डॉ. राजेंद्र मूंड और रामनिवास बिड़ोदी, जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़, पीसीसी सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार रखे।इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, निवर्तमान सभापति पायल सैनी, पंस प्रतिपक्ष नेता धर्मेंद्र बुडानिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, मो. हुसैन निर्बाण, रमजान खान, कमला पूनियां, अबरार खां, संजय दीक्षित, सुनीता कपुरिया, लालचंद सैनी, नारायण बालाण, व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।

इनका कहना है —
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मैं तीन-चार दिन जिले में रहा। छोटे से छोटे कार्यकर्ता से संवाद किया। जिलाध्यक्ष के लिए 4-5 नामों का पैनल तैयार कर एआईसीसी को भेजा जाएगा। अभी स्क्रूटनी शेष है। दीपावली के बाद फिर चूरू आऊंगा और जिले के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करूंगा।
— सुभाष चौपड़ा, केंद्रीय पर्यवेक्षक

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here