एपीएस स्कूल चिड़ावा की दो छात्राओं का कराटे में नेशनल स्तर पर चयन

चिड़ावा। 69वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में एपीएस स्कूल चिड़ावा की दो छात्राओं का नेशनल स्तर पर चयन हुआ है। प्रधानाचार्य सुनिल श्रीवास्तव ने बताया कि मीरा इंटरनेशनल स्कूल झुंझुनूं में 29 सितंबर से छह अक्टूबर तक आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा वर्षा मान ने गोल्ड एवं छात्रा सोनिका सोमरा ने सिल्वर मैडल जीतकर विद्यालय के साथ साथ झुंझुनूं जिले का नाम रोशन किया है। इन दोनों खिलाड़ियों को इंटरनेशनल कोच राकेश सैनी ने प्रशिक्षित किया था। इससे पहले भी कोच राकेश सैनी के प्रशिक्षण में एपीएस स्कूल के कई अन्य छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीते हैं। इस अवसर पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था चेयरमैन डॉ. पायल ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवं अंतराष्ट्रीय कोच राकेश सैनी को सम्मानित किया तथा बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. पायल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज एक बार फिर अपने बच्चे राज्य स्तर पर मैडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं। इसका श्रेय खिलाड़ियों की सच्ची लगन, कड़ी मेहनत एवं कुशल प्रशिक्षण को जाता है। उन्होंने कहा कि हम पढ़ाई के साथ साथ खेलों को भी इसी तरह बढ़ावा देते रहेंगे। ताकि हमारे बच्चे खेलों से भी अपना भविष्य उज्जवल बना सकें। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य सुनिल श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य डॉ. जीसी शर्मा, परिवहन अधिकारी शमशाद खान एवं पीटीआई अंकित कुमार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report