छह न्याती ब्राह्मण महासंघ महिला इकाई द्वारा गरबा-डांडिया महोत्सव आयोजित

0
99

नवरात्रि पर्व पर रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने किया राजस्थानी गीतों पर नृत्य, विजेताओं को किया सम्मानित

चूरु। छह न्याती ब्राह्मण महासंघ चूरू जिला महिला इकाई द्वारा नवरात्रा के पावन पर्व पर मंगलवार षाम को गढ़ के पास डांडिया व गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीपीसी समसा सरिता आत्रे थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने की। समाजसेवीका सुलोचना चोटिया विशिष्ठ अतिथि थी। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिला इकाई महामंत्री नीलम गौतम ने बताया की रंग बिरंगी सजी-धजी पोशाकों में महिलाएं राजस्थानी गीतो पर जमकर झुमी। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। स्नेहलता शर्मा, विजयलक्ष्मी त्रिवेदी व संजू पीपलवा ने निर्णायक की भुमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला इकाई की विमला शर्मा, ममता जोशी, सरला इंदौरिया, निर्मला शर्मा, चंदा बंसिया ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर नीरू शर्मा, सुषमा शर्मा, विमला जोशी, सरोज शर्मा, रजनी शर्मा सपना सारस्वत, यशोदा सारस्वत, लक्की दाधीच, इशिता महर्षि, सुनीता शर्मा ने आयोजकीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन आनंदबाला दुबे ने किया। महासंघ की अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

चूरू में दिशा समिति की मैराथन बैठक | सांसद राहुल कस्वां ने उठाए बजट उपयोग, योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here