सुसमा सुरक्षित सड़क मार्ग यात्रा बुधवार को झुंझुनूं पहुंचेगी

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन जिला मुख्यालय पर, हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग पर जोर

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सुरक्षित सड़क मार्ग यात्रा नियमों का पालन है। सुरक्षा के लिए जरूरी ‘सुसमा’ यात्रा बुधवार को झुंझुनूं पहुंचेगी। यहां सुबह जिला मुख्यालय के अंबेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा। झुंझुनूं पीडब्ल्यूडी एक्सईएन केशर जाटव ने बताया कि सुसमा सुरक्षित सड़क मार्ग अभियान, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग और सड़क सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वधान में अयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 9 अगस्त (रक्षाबंधन) को जोधपुर से प्रारंभ हुआ था। जो प्रदेश के 19 जिलों में जागरूकता संबंधी जानकारी देते हुए अभियंता दिवस पर 15 सितंबर को सम्पन्न होगा। सुसमा अभियान सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (गुण नियंत्रण) जसवन्त खत्री के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। जाटव ने बताया कि इस यात्रा के तहत शहर में सड़क सुरक्षा की दृष्टि से एक आदर्श सड़क का 7.0 किलोमीटर का एक हिस्सा मापदंडनुसार तैयार करना जिस पर सभी साइन बोर्ड, रोड मार्किंग लगे हो। सड़क सुरक्षा के नियम और सड़क शिष्टाचार के विषय हमारे विद्यालय या महाविद्यालय के युवा साथियों को जागरूक करना। हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना, विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम की जानकारी की महिला अभियांताओ द्वार दी जा रही है। जिनका प्रशिक्षण जयपुर मुख्यालय पर हुआ है। आज हम जिस भी मुकाम पर हैं। इस समाज का भी योगदान है। अभी तक हमने समाज से कुछ ना कुछ लिया ही है। जिस समाज ने हमको इतना सब कुछ दिया है। उसकी भलाई के लिए हम कुछ कर पाए ये हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। एक्सईएन केशर जाटव ने बताया कि इसी सोच को ध्यान में रखते हुए विभाग के अभियंताओं के सहयोग से अच्छी गुणवत्ता का आईएसआई मार्क का हेलमेट बहुत ही कम कीमत में बहनों को उपलब्ध किए गए है। ये हेलमेट बहन अपने भाई, पिता को उपहार दें और सुरक्षा का वादा लें। सुसमा अभियान सड़क सुरक्षा के विषय में जागरुकता का अभियान है। जो सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोके जाने के काम किए जाने के उद्देश्य को केंद्र में रखकर चलाया है।

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने भेजी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री | Ashok Gehlot | Wakf Board Relief

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |