लॉयंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

लॉयंस क्लब झुंझुनू ने मनाया सदस्यों का जन्म दिवस

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
लॉयंस क्लब झुंझुनूं के तत्वावधान में क्लब अध्यक्ष लॉयन डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत के द्वारा क्लब संरक्षक एमजेएफ लॉयन एसएन शर्मा, पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजड़ीवाल एवं लॉयंस साथियों की गरिमामय उपस्थिति मे पंसारी लॉयंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनूं में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात क्लब अध्यक्ष एवं क्लब संरक्षक द्वारा पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन श्रवण केजड़ीवाल, सचिव लॉयन गोपाल कृष्ण गुप्ता, पीआरओ लॉयन अशोक सोनी को इनके जन्म दिवस पर पुष्पमाला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर जन्म दिवस बधाई संदेश देकर सम्मान कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लॉयन डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, क्लब सचिव लॉयन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लॉयन भागीरथप्रसाद जांगिड़, पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन श्रवण केजड़ीवाल, क्लब संरक्षक एमजेएफ लॉयन एसएन शर्मा, निवर्तमान क्लब अध्यक्ष लॉयन डॉ. बबिता कुमावत, प्रांतीय सलाहकार एमजेएफ लॉयन नरेंद्र व्यास, द्वितीय उपाध्यक्ष लॉयन शिव कुमार जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़, लॉयन डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत, लॉयन डॉ. एनएस नरूका, पीआरओ लॉयन अशोक सोनी, लॉयन महिपाल सिंह, लॉयन रतनलाल शर्मा, लॉयन सुरेंद्र केडिया, लॉयन शकुंतला पुरोहित, लॉयन संपत पुरोहित, लॉयन मुबारक अली पठान, गोपीराम शर्मा एवं राहुल जांगिड़ सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud