लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष में विपक्ष की आवाज दबाना निंदनीय — बृजेंद्र सिंह ओला

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सांसद बृजेंद्र सिंह ओला सोमवार को इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं और सांसदों के साथ वोट चोरी के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक मार्च में शामिल हुए तथा गिरफ्तारी दी। सांसद ओला ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों को दिल्ली पुलिस द्वारा रोकना और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास, लोकतांत्रिक व्यवस्था में घोर निंदनीय है। लोकतंत्र के मंदिर संसद के ठीक सामने भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की आत्मा पर यह सीधा हमला किया गया है। यह संघर्ष किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का है। एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत की रक्षा का है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के गंभीर खुलासे के बाद, देश का हर मतदाता चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और वोटर लिस्ट की शुद्धता की मांग कर रहा है। देश की इसी जनभावना को विपक्ष ने बुलंद किया है। जो हमारा संवैधानिक अधिकार है। हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर परिस्थिति में मजबूती से डटे रहेंगे।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud