राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का प्रतिनिधि मंडल मिला सीबीईओ नवलगढ़ से

0
91

नवलगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आत्माराम से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के संरक्षक रणवीर गोदारा, प्रदेश मंत्री सुबेंद्र बिजारणियां, जिलाध्यक्ष अशोक कुलहरि, गुरुराम कुलहरि, रामसिंह राहड़, नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार झाझड़िया, सभा अध्यक्ष गिरधारीसिंह शेखावत, धर्मवीर सिंह बलौदा, कुलदीप, सुनिल कुमार, पीरामल दायमा, विजेंद्र सिंह आदि शिक्षकों ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में परीक्षा के माध्यम से दूसरे जिलों से नियुक्ति प्राप्त नवलगढ़ ब्लॉक के शिक्षकों की वेतन व्यवस्था शीघ्र करवाने की मांग की नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में ग्रीष्मावकाश में सत्र 2023-24 व 24-25 में सर्वे का कार्य करने वाले अध्यापकों को उपार्जित अवकाश शीघ्र सेवा पुस्तिका में जुड़वाने की मांग की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आत्माराम ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि आपकी मांगों का शीघ्र निराकरण करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का साफा व माला पहनाकर नवलगढ़ ब्लॉक में उदयपुरवाटी से नवलगढ़ स्थानांतरण होकर कार्य ग्रहण करने पर स्वागत भी किया।

चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here