लाडो सम्मान समारोह में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

0
46

जिला कलेक्टर ने कहा— सही मंच मिलने पर निखरती है प्रतिभाएं

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महिला अधिकारिता विभाग की ओर से मंगलवार को परमवीर शहीद पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लाडो सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में सरकारी स्कूलों की उन बालिकाओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त किए या विभिन्न शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने छात्राओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा प्रतिभाएं तब निखरती हैं। जब उन्हें सही समय पर प्रोत्साहन और मंच मिलता है। इस तरह के आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास भरने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी भी जरूरी है। दोनों के संतुलन से न केवल व्यक्तित्व का विकास होता है। बल्कि भविष्य के रास्ते भी प्रशस्त होते हैं। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने कहा कि लाडो सम्मान समारोह का उद्देश्य उन छात्राओं को मंच देना है जो सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि ऐसी बालिकाओं को समाज के सामने लाकर उनका आत्मबल बढ़ाया जाए और उन्हें उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाए। इस अवसर पर एटीओ प्रियंका लांबा, प्रेरणा कालेर, प्रधानाचार्य जमुना झाझड़िया, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षिकाएं, बालिकाओं के अभिभावक और समाजसेवी मौजूद रहे। महिला अधिकारिता विभाग से उषा कुलहरि, पूजा कस्वां, रेखा जांगिड़, मनोज स्वामी, सुनिता, टीना भी उपस्थित रही।

इनका हुआ सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ परिणाम लाने पर प्रिंस पुत्र संदीप चौधरी, अंतिमा पुत्री श्यामसुंदर, रविना गुर्जर पुत्री स्व. रमेशचंद्र, नेहा पुत्री संजय कुमार, मुस्कान बानो पुत्री अब्दुल रहमान, प्रीति कुमारी पुत्री कैलाश, सानिया पुत्री रमेश लूनियां का सम्मान किया गया। वहीं खेल में अव्वल आने पर अलिना पुत्री मुश्ताक, रविना गुर्जर पुत्री रमेशचंद्र, सरिता पुत्री मुकेश, ऋतिका पुत्री राजकुमार, रविना पुत्री मुकेश, कलशुम पुत्री आसिफ का तथा भामाशाह के रूप में उमर कुरैशी का सम्मान किया गया।

चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here