सहयोग शक्ति फाउंडेशन ने सेंट्रल पार्क में मनाया पारंपरिक तीजोत्सव

0
120

महिलाओं ने नृत्य, गीत और पौधारोपण के माध्यम से तीज का उत्सव मनाया

हनुमानगढ़। हिमांशु मिढ्ढा
सहयोग शक्ति फाउंडेशन की ओर से टाउन के सेंट्रल पार्क में पारंपरिक तीजोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में सजधज कर तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीत-संगीत से हुई, जिसमें महिलाओं ने राजस्थान की लोकसंस्कृति से जुड़े गीतों पर समूह में नृत्य किया और झूले झूलकर पर्व की परंपरा को जीवंत किया। पूरे आयोजन स्थल को पारंपरिक थीम पर सजाया गया था, जिससे माहौल में उल्लास और उमंग की छटा बिखर गई।फाउंडेशन की सदस्य प्रेरणा पाहुजा व पूर्वा पाहुजा ने जानकारी दी कि तीज का पर्व भारतीय संस्कृति में महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व प्रेम, सौंदर्य और पारिवारिक समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन हर साल तीज के अवसर पर ऐसा आयोजन करती है ताकि महिलाएं अपनी संस्कृति से जुड़ी रहें और पारंपरिक पर्वों को नई पीढ़ी तक पहुंचा सकें।इस बार तीज महोत्सव को और भी खास बनाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम भी रखा गया। उपस्थित महिलाओं ने पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए, जिसमें नीम, गुलमोहर, अमलतास और तुलसी जैसे पौधे शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरियाली को बढ़ावा देना था।फाउंडेशन सदस्यों ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस तीज पर केवल श्रृंगार तक सीमित न रहें, बल्कि प्रकृति की सेवा को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। पौधारोपण जैसे छोटे-छोटे प्रयास समाज और पर्यावरण के लिए बड़ा योगदान बन सकते हैं। इस मौके पर प्रेरणा पाहुजा, पूर्वा पाहुजा, नेहा शर्मा, सांची पाहुजा, चहक गांधी, नेहा आकाश गर्ग, रितु प्रेमजानी , सुषमा वर्मा, निशा मित्तल, निशा छाबड़ा, रेणु सोंधी, सुरभि व अन्य सदस्य मौजूद थे।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here