डूंडलोद।डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद के छात्रावास के विद्यार्थियों ने भ्रमण यात्रा प्रभारी दर्शन कटारिया के निर्देशन में प्राकृतिक स्थल कोट बांध, शाकंभरी माता एवं सावंरिया जी का भ्रमण किया। इस अवसर पर प्राचार्य धनंजय लाल ने भ्रमण के बारे में कहा कि इससे छात्रों में जैव विविधता, प्रकृति, पर्यावरण, जीव संरक्षण एवं प्राकृतिक आवासों के महत्व की जानकारी प्राप्त होती है। उनके द्वारा कक्षा में सीखी गई अवधारणाओं को वास्तविक दुनिया से जोड़ने में मदद मिलती है तथा उनके सकारात्मक सोच व रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होती है। विद्यालय सचिव बीएल रणवां ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बच्चों का मन जिज्ञासु होता है। जिससे वे अधिक कल्पनाशील बनते हैं तथा चुने हुए वातावरण में गतिविधियों को दृश्यात्मक अनुभव करके अधिक जानकारी प्राप्त करते है। जब विद्यार्थी नए परिवेश के सम्पर्क में आते है। तो उनका मन स्वतः ही अलग दिशाओं में विचरण करने लगता है। जिससे उसे अपने कौशलों को परिष्कृत करने का अवसर मिलता है व इससे जीवों के प्रति सहानुभूति तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। भ्रमण दल में अध्यापक नरेश, मानवेंद्र, विनित, पौकिनरेयांग कैमेयी, जयप्रताप, राकेश, बिजेंद्र के साथ समस्त छात्रावास विद्यार्थी थे।
चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update
चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट
जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025