लादूसर शिव मंदिर में कांवड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ

0
100

मलसीसर। निकटवर्ती ग्राम लादूसर में शिव मंदिर शिव विराजमान संघर्ष समिति के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आस—पास के 15 गांवों के कांवड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संघर्ष समिति के प्रवक्ता महिपाल सिंह ढाका ने बताया कि इस समारोह में भाजपा के कई नेता व महंत पधारे। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया, प्रखर आलोचक, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकुमार जानूं, विश्व हिंदू परिषद के प्रवीण स्वामी, बजरंग दल के अंकित भीमसरिया, महंत रविदास महाराज बिसाऊ आदि मौजूद थे। सबसे पहले डॉ. लालचंद ढाका द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही संघर्ष समिति के संयोजक मासूक अली चैनपुरा का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके बाद महिपाल सिंह ढाका ने शिव मंदिर की अतिक्रमित जमीन का सिलसिलेवार ब्यौरा पेश किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि कुल 24 बीघा जमीन पर मुस्लिम समाज का अवैध कब्जा है। जिसमें उस समाज का कब्रिस्तान भी शामिल है। ढाका ने अपने संबोधन में वर्तमान सरपंच बलबीर सिंह के साथ एक गैंग के लोगों द्वारा की गई मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे आम नागरिकों की असुरक्षा बताया। इसके बाद प्रवीण स्वामी ने मंदिर जमीन पर बोलते हुए इसे वापिस लेने का आह्वान और संकलप दोहराया और प्रशासन को चेतावनी भी दी। स्वामी ने लव जिहाद व धर्मान्तरण पर प्रकाश डालते हुए हिंदू लड़कियों को सावधान रहने की नसीहत दी। शुभकरण चौधरी व प्यारेलाल ढूकिया ने जमीन खाली करने का भरोसा दिलाया तथा समिति के अगुवाहा कृष्ण कुमार जानूं के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया तथा समिति को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। अंत में ढाका द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों तथा आम नागरिकों का आभार जताया और अगले सोमवार के कार्यक्रम में पधारने की अपील के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here