श्री दादी मंगल महिला मण्डल ने तीज एवं सिंजारा महोत्सव मनाया

0
18

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
श्री दादी मंगल महिला मंडल ने रविवार को खेतान मोहल्ला स्थित गोविंद भवन में उत्साह एवं उल्लास के साथ तीज एवं सिंजारा महोत्सव मनाया। भजन गायक कलाकार रवि तुलस्यान द्वारा श्री राणी सती जी दादीजी का संगीतमय मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन किए गए। जिसमें दादी मंगल महिला मंडल की महिलाओं ने भजनों पर नाचकर गाकर किया खुशी का इजहार। श्री राणी सती जी दादीजी का सुंदर दरबार सजाया गया एवं विभिन्न प्रकार के व्यजनों की सुंदर झांकी सजाई गई। श्री राणी सती जी दादी जी का संगीतमय मंगल पाठ में चुनड़ी महोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दादी जी की जोत प्रज्ज्वलित कर किया गया। श्री राणी सती जी दादीजी की आरती के पश्चात सभी के सम्मान में आयोजित प्रसाद में दादी भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष जालान, सचिव मंजू झुंझुनूंवाला, कोषाध्यक्ष सुनिता पंसारी, स्नेहलता तुलस्यान, संगीता ढेढ़िया, किरण तुलस्यान, सरिता सिंघानिया, सरोज जगनानी, सुषमा ढेढिया, रीटा पंसारी, अंजू पंसारी, सरिता गोयल, रामकला सिंघानिया, सविता सिंघानिया, वीणा तुलस्यान, सुमन जालान, राजवंती चनानिया, अंजू चनानिया, सुनिता गुढावाला, सुनिता भोड़कीवाला, राजकुमारी बाक्याण, मंजू तुलस्यान, करुणा त्रिपाठी, ममता बिरमीवाला, अनिता गुप्ता, सरंक्षक नारायण जालान, डॉ. डीएन तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, नवरतन झुंझुनूंवाला, संजय पंसारी, राजेश ढेढिया, सुनिल तुलस्यान, नवनीत सिंघानिया, शशिकांत तुलस्यान, कैलाशचंद्र सिंघानिया, संदीप ढेढिया सहित बडी संख्या में दादी भक्त महिलाएं एवं पुरुषजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here