सफाई कर्मचारियों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए कार्य करने का दिलाया विश्वास
हनुमानगढ़।हिमांशु मिढ्ढा
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के समर्पित कार्यकर्ता विनोद कण्डा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राजस्थान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सत्यनारायण भूमलिया ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में विनोद कण्डा को हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन में उनकी निरंतर सक्रियता, समर्पण तथा संगठन व सफाई कर्मचारियों में हित में किए गए कार्यों को देखते हुए की गई है। अपनी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष विनोद कण्डा ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य चरण सिंह टांक तथा प्रदेशाध्यक्ष व राजस्थान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सत्यनारायण भूमलिया का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कण्डा पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर संगठन के संविधान के अनुसार अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन कर समाज एवं सफाई कामगारों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने का विश्वास दिलाया है। जिलाध्यक्ष विनोद कण्डा ने कहा कि वे सफाई कर्मचारियों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे और उनकी समस्याओं को सरकार तथा संबंधित विभागों तक पहुंचाकर व निराकरण करवाकर राहत प्रदान करेंगे। जिलाध्यक्ष विनोद कण्डा ने कहा कि शीघ्र जिला हनुमानगढ़ की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, जिसमें समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाएंगे। वाल्मीकि समाज तथा सफाई कर्मचारियों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी का इजहार किया है तथा इससे हनुमानगढ़ सहित पूरे राजस्थान में सफाई कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष विनोद कण्डा लम्बे समय से सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा