चूरू के सफेद घंटाघर क्षेत्र में तनाव, अस्पताल में पुलिस और आरएसी तैनात
चूरू। रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान चूरू शहर में दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 17 वर्षीय नाबालिग शाहरुख की भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात सफेद घंटाघर क्षेत्र में तब हुई जब शाहरुख अपने दोस्तों के साथ जुलूस में शामिल होने गया था।बताया जा रहा है कि मुहर्रम का जुलूस देखने जब शाहरुख सफेद घंटाघर पहुंचा, वहां करीब एक दर्जन लोगों ने अचानक हमला कर दिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल शाहरुख को कुछ युवक तत्काल राजकीय भर्तिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी सुनील झाझड़िया की अगुवाई में कोतवाली, सदर, महिला थाना पुलिस बल के साथ-साथ आरएसी का जाब्ता भी तैनात किया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया भी अस्पताल पहुंचे और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। उन्होंने शांति बनाए रखने की भी अपील की। डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि हमला करने वाले करीब एक दर्जन युवक मौके से फरार हो गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक शाहरुख चूरू की गौरी कॉलोनी वार्ड संख्या 4 का निवासी था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता पैरों से दिव्यांग हैं और बड़ा भाई सूरत में मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा











