Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं पंचायत चुनाव की आचार संहिता के बीच सूरजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पंचायत चुनाव की आचार संहिता के बीच सूरजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सूरजगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई में भावटड़ी गांव से जब्त 126 लीटर अवैध शराब

हरियाणा निर्मित 126 लीटर अवैध शराब जब्त, फरार आरोपी के कब्जे से मिली 56 लीटर अंग्रेजी और 70 लीटर देशी शराब

सूरजगढ़। झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
पंचायती राज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सूरजगढ़ थाना पुलिस ने 126 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने भावटड़ी गांव की भगवानाराम की ढाणी में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी दीपक पुत्र अमरसिंह निवासी भावटड़ी के कब्जे से 56 लीटर अंग्रेजी शराब और 70 लीटर हरियाणा निर्मित देशी शराब बरामद की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा चिड़ावा वृत्ताधिकारी गौरव गुर्जर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

सूरजगढ़ थानाधिकारी रामसिंह यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर भगवानाराम की ढाणी, तन भावटड़ी में दबिश देकर अवैध शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब में 56 लीटर अंग्रेजी शराब और 70 लीटर हरियाणा निर्मित देशी शराब शामिल है।

पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी दीपक पुत्र अमरसिंह, निवासी भावटड़ी, थाना सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में सूरजगढ़ थानाधिकारी रामसिंह यादव , वीरेन्द्र सिंह , राजेश कुमार , मुकेश कुमार तथा कांस्टेबल
वेदप्रकाश शामिल रहे।

Advertisement