Advertisement
Home राजस्थान चूरू लायंस क्लब ने आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा का किया अभिनंदन

लायंस क्लब ने आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा का किया अभिनंदन

चूरू में लायंस क्लब द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद अनुराग शर्मा का नागरिक अभिनंदन

माल्यार्पण कर किया स्वागत, केक काटकर मनाया जन्मदिन; अनुराग शर्मा ने जनसेवा के लिए जताया संकल्प

चूरू। लायंस क्लब की ओर से नवनिर्वाचित पार्षद एवं क्लब के रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ अनुराग शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर अनुराग शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया।

क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि अनुराग शर्मा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नगर परिषद में उनके प्रतिनिधित्व से शहर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। कार्यक्रम में तारानगर पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान संजय कस्वां, बालकिशन राजगढ़िया, रामचंद्र राजोतिया और शैलेंद्र माथुर ने भी विचार व्यक्त किए।

सम्मान से जनसेवा की नई ऊर्जा मिली

अभिनंदन से अभिभूत अनुराग शर्मा ने क्लब के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लायंस परिवार से मिला सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने शहर के विकास और आमजन के हित में सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में क्लब सचिव महेंद्र धानुका ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन चंद्रप्रकाश खत्री ने किया।इस अवसर पर सुनील रंजन टकणेत, आबिद खान, ताराचंद प्रजापत, मनोज जांगिड़, मुकुल सिगतिया, रघुवीर सिंह गुरावा, दीनदयाल सैनी, रामचंद्र निरानिया, विजय इसरानी, मोहम्मद अल्ताफ, कमल जांगिड़ सहित क्लब के सदस्य और गणमान्यजन मौजूद रहे।

Advertisement