Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विज़न ने रोड़ावाली स्कूल में बांटी स्टेशनरी

रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विज़न ने रोड़ावाली स्कूल में बांटी स्टेशनरी

रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विज़न द्वारा रोड़ावाली स्कूल में विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण

कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पेन, पेंसिल, नोटबुक सहित जरूरी सामग्री मिली

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विज़न की ओर से सेवा कार्य के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रोड़ावाली के प्राथमिक अनुभाग में विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध करवाई गई। स्टेशनरी सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

क्लब की ओर से विद्यार्थियों को पेन, पेंसिल, नोटबुक, शार्पनर, इरेज़र सहित अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आर्थिक अथवा अन्य कारणों से किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से इस प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विज़न की ओर से आयोजित इस सेवा कार्य में श्रीमती नीतिका गर्ग, कुणाल गोयल, पंकज पारीक एवं विकास पारीक ने सहभागिता निभाई। क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य राजाराम, व्याख्याता ओम प्रकाश, अनिल, सुमन एवं सुनीता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विज़न द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री मिलने से उन्हें काफी सुविधा होगी तथा उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

क्लब सदस्यों ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने रोटरी क्लब के सदस्यों का धन्यवाद किया। क्लब की इस पहल को विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की दिशा में उपयोगी प्रयास बताया।

रोटरी भवन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

रोट्रेक्ट क्लब ने पुलिसकर्मियों को वितरित किया ज्यूस व सेन्डविच

रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सिटी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

Advertisement