Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ वार्ड नंबर 50 में भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह (जीतू सोनी) के चुनाव...

वार्ड नंबर 50 में भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह (जीतू सोनी) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा नेता अमित चौधरी बोले—नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बना तो शहर में होंगे अभूतपूर्व विकास कार्य

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 50 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह (जीतू सोनी) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नेता अमित चौधरी सहित समस्त वार्डवासियों की मौजूदगी में किया गया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की गई।

भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि हनुमानगढ़ शहर में विकास की गति को और तेज करने के लिए नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नगर परिषद में भी भाजपा का बोर्ड बनने से विकास योजनाओं को गति मिलेगी और शहर में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने पर सड़क, नाली, पेयजल, सीवरेज, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर भाजपा की नीतियों एवं विकास के विजन को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह (जीतू सोनी) ने कार्यालय उद्घाटन में पहुंचे भाजपा नेता अमित चौधरी एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। वार्ड की समस्याओं का समाधान करवाना और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने वार्डवासियों से आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर मजबूत बोर्ड बनाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

Advertisement