Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं निकाय चुनाव 2026 : झुंझुनूं जिले में 600 मतदान बूथ तैयार, 4.44...

निकाय चुनाव 2026 : झुंझुनूं जिले में 600 मतदान बूथ तैयार, 4.44 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

19 नगरीय निकायों में 492 मतदान केंद्र निर्धारित; झुंझुनूं नगर परिषद में 94 और नवलगढ़ में 49 बूथ

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिले में मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। झुंझुनूं नगर परिषद सहित जिले की 19 नगरीय निकायों में कुल 492 मतदान केंद्रों पर 600 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। मतदाताओं की संख्या के आधार पर बूथों का वर्गीकरण किया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने बताया कि झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र के 60 वार्डों के लिए 94 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। इनमें 84 बूथ ऐसे हैं, जहां 1400 तक मतदाता हैं, जबकि 10 बूथों पर 1400 से अधिक मतदाता हैं। वहीं नवलगढ़ नगर पालिका के 45 वार्डों के लिए 49 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें 48 बूथों पर 1400 तक तथा एक बूथ पर 1400 से अधिक मतदाता हैं।

17 निकायों में 1400 से अधिक मतदाताओं वाला एक भी बूथ नहीं

जिले की अन्य 17 नगर पालिकाओं में किसी भी मतदान बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक नहीं है। इनमें बगड़, चिड़ावा, सुलताना, मंड्रेला, पिलानी, विद्या विहार, सूरजगढ़, बुहाना, सिंघाना, खेतड़ी, उदयपुरवाटी, जाखल, डूंडलोड, मुकुंदगढ़, मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर शामिल हैं।नगर निकायवार मतदान बूथों की संख्या पर नजर डालें तो बगड़ में 20, चिड़ावा में 48, सुलताना में 25, मंड्रेला में 25, पिलानी में 36, विद्या विहार में 25, सूरजगढ़ में 25, बुहाना में 20, सिंघाना में 35, खेतड़ी में 25, उदयपुरवाटी में 38 और जाखल में 20 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार डूंडलोड में 20, मुकुंदगढ़ में 25, मंडावा में 25, बिसाऊ में 25 और मलसीसर में 20 बूथ बनाए गए हैं। मतदान बूथों के निर्धारण के साथ ही प्रशासन ने निकाय चुनाव को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

फैक्ट फाइल

कुल नगरीय निकाय : 19 , कुल मतदान केंद्र : 492 , कुल मतदान बूथ : 600 , झुंझुनूं नगर परिषद : 94 बूथ , नवलगढ़ नगर पालिका : 49 बूथ , 1400 से अधिक मतदाता वाले बूथ : झुंझुनूं में 10, नवलगढ़ में 1 हैं ।

 

Advertisement