चिराना में देशी कट्टे की नोक पर वकील से लूट एवं मारपीट की

अपहरण करने का किया प्रयास, गोठड़ा पुलिस थाने में हुई रिपोर्ट दर्ज

नवलगढ़ I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
चिराना गांव में बुधवार रात को कैंपर गाड़ी में आए बदमाश लोगों ने एक व्यक्ति से देशी कट्टे की नोक पर लूट करने एवं मारपीट करने वह अपहरण करने के प्रयास की रिपोर्ट गोठडा पुलिस थाने में दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात्रि करीब 8:30 बजे सीकर एवं नवलगढ़ कोर्ट में वकालत करने वाले चिराना निवासी एडवोकेट बजरंगलाल सैनी पुत्र छोटूराम सैनी ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह अपने चिराना के मुख्य मार्केट में स्थित अपनी दुकान का चैनल गेट बंद कर रहे थे तो अचानक कैंपर गाड़ी एवं अपाची मोटरसाइकिल उनकी दुकान के सामने आकर रूकी और उनमें सवार फगेड़ियों की ढाणी के निवासी कृष्ण स्वामी, लोहार्गल निवासी चेतन शर्मा, डाभक्यारी निवासी विक्रम गुर्जर, महेंद्र गुर्जर पुत्र पोखर गुर्जर, बबलू गुर्जर एवं पकौड़ियों की ढाणी के निवासी अनिल गुर्जर सहित 6-7 अन्य लोग गाड़ी से उतरे और उनके पास आकर बोले वकील आप ही है ना आपसे किसी मामले को लेकर बातें करनी है। अंदर चलो जब एडवोकेट बजंगरलाल सैनी और वे लोग अंदर गए तो देसी कट्टेनुमा बंदूक कृष्ण स्वामी और महेंद्र गुर्जर ने मेरी कनपटी पर लगा दी और एडवोकेट बजंगरलाल सैनी की जेब से 7200 रूपए नगदी, गले से सोने की चैन, अंगूठी निकाल ली और पीड़ित की जेब में रखे आवश्यक कागजात आधार कार्ड, एटीएम सहित कई दस्तावेज भी निकाल लिए। पीड़ित को अपनी कैंपर गाड़ी में अपहरण करके डाल कर ले जा रहे थे तो अचानक हो हल्ला होने पर पीड़ित के घर वालों और आसपास के लोगों ने जैसे तैसे बीच बचाव करके पीड़ित को छुड़ा लिया। इससे पहले वह पीड़ित से एटीएम के नंबर पूछने का प्रयास किया और बोले एटीएम के नंबर बताओ नहीं तो जान से मार देंगे। रिपोर्ट में बताया कि उक्त लोगों द्वारा पीड़ित से मारपीट करने पर गर्दन, नाक, मुंह, हाथ, पैर सहित कई जगह मुझे अंदरूनी चोंटे भी लगी है। जिसका रात को ही पीड़ित ने पुलिस हेल्प नंबर 112 पर सूचना देकर मेडिकल करवा लिया था। पीड़ित द्वारा न्यायालय में पीड़ित परिवारों की पैरवी की जाने को लेकर यह लोग पीड़ित से रंजिश रखते हैं। यह लोग अपराधी किस्म के लोग हैं और एक साथ संगठित होकर राह चलते लोगों के साथ मारपीट करते हैं और लूटपाट करने की घटना को अंजाम देते हैं। इन लोगों ने पीड़ित को आगामी समय में किसी भी समय जान से मारने की धमकी भी दी गई है। एडवोकेट बजरंग लाल सैनी ने पुलिस प्रशासन से उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की है।