76 जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर बांटे चश्मे व दवाइयां
झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
शहर के रोड नंबर-1 स्थित भारत टावर, बी.डी.के. अस्पताल के सामने नवस्थापित जयपुर आई हॉस्पिटल का रविवार को भव्य शुभारंभ जिला कलक्टर अरूण गर्ग एवं जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, डॉ. संजय कटेवा, कृष्णा पुरोहित, डॉ. उमेश केडिया, डॉ. नीलम केडिया, डॉ. संगीता पुरोहित, डॉ. मूलसिंह शेखावत, हाजी जुम्मा खान, उमाशंकर महमिया, अख्तर अली गहलोत, सीए मनीष अग्रवाल, अनिल जांगिड़, रजनी पुरोहित, डॉ. रवि शर्मा, बरकत अली गहलोत, अब्बास अली, रामगोपाल महमिया एवं गुलजारी लाल शर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। जयपुर आई हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए अस्पताल की सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 76 जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन आधुनिक फेको पद्धति से किए गए तथा लेंस प्रत्यारोपण भी किया गया। इस दौरान अतिथियों ने ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए। मरीजों ने भी अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई गई आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना करते हुए कहा कि यह अस्पताल झुंझुनूं एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अतिथियों ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इस प्रकार की आधुनिक सुविधाओं का विस्तार आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। समारोह का समापन मरीजों एवं अतिथियों के सम्मान तथा जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।










