भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया मिल्क रोज, टेंट व्यवसायियों ने निभाई सामाजिक सरोकार की जिम्मेदारी

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गांधी चौक, झुंझुनूं में मिल्क रोज पिलाने का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राजेंद्र फौजी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग दिया। इस अवसर पर झुंझुनूं टेंट किराया व्यवसाय समिति के सदस्यों ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राहगीरों और आमजन को शीतल मिल्क रोज वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की। कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष सचिन रतन लाल, राकेश जांगिड़, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत, संजय सैनी, हरीश शर्मा, विकी, सरवन सैनी, आशीष, अशोक सरोलिया, राजेश केडिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे । वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।