Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सिंघाना क्षेत्र के निंबड़ी स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने मारी स्कूटी...

सिंघाना क्षेत्र के निंबड़ी स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने मारी स्कूटी को टक्कर, हादसे में स्कूटी सवार की हुई मौत

खेतड़ी I झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
सिंघाना थाना क्षेत्र के नीमड़ी स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर को अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की ईलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोई भारू सिंघाना निवासी महेश कुमार (40) पुत्र रामनिवास दोपहर को स्कूटी पर सवार होकर सिंघाना से चिड़ावा की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह नीमड़ी स्टैंड के पास पंहुचे तो तेज गति से आए वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरने से घायल हो गया । इस दौरान हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल महेश कुमार को घायलावस्था में चिड़ावा के राजकीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महेश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था । उनके परिवार में पत्नी एवं दो बेटियां हैं। मृतक की बड़ी बेटी 10 वर्ष और छोटी बेटी 5 वर्ष की है। महेश कुमार की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी असमय मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी जुटाई। इस दौरान ग्रामीणों ने मृतक के परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता मुहैया करवाने तथा गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के मामले में भतीजे निर्मल कुमार की ओर से रिपोर्ट दी गई है, जिसे दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा गाड़ी ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement