खेतड़ी में पेंशनर्स ने उठाई आरजीएचएस व्यवस्था सुधारने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़ 

खेतड़ी में सोमवार को राजस्थान पेंशनर समाज की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरजीएचएस योजना में आ रही परेशानियों के समाधान की मांग की गई। एसडीएम को दिए ज्ञापन में पेंशनर्स ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से अनुमोदित अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोर्स पर आरजीएचएस के तहत इलाज और दवाइयों को लेकर लगातार दिक्कतें आ रही हैं। कई बार पेंशनर्स को समय पर दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, जिससे बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा आरजीएचएस योजना लागू किए जाने के बावजूद अनेक अस्पतालों और दवा विक्रेताओं द्वारा सुविधा देने में आनाकानी की जा रही है। पेंशनर्स ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। राजस्थान पेंशनर समाज ने मांग की है कि आरजीएचएस योजना के अंतर्गत सभी अनुमोदित अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स को नियमित रूप से सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जाएं तथा पेंशनर्स को बिना बाधा इलाज और दवाइयां मिलना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं पेंशनर्स ने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। इस मौके पर राधेश्याम जांगिड़, मोहरसिंह, संत कुमार, तुलसीराम, भगवान सिंह, रामस्वरूप गुर्जर, रमेश तिवारी, श्याम सिंह, बाबूलाल, मालीराम, ब्रह्मानंद, रामकिशन, शिवताज सिंह, विशंभर दयाल, माडूराम, मोहरसिंह, वासुदेव, विमल कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहें I

SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News