Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं गुढागौड़जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के...

गुढागौड़जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

एक गंभीर रूप से घायल युवक पर किया था हमला

गुढ़ागौड़जी । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिला पुलिस ने थाना गुढागौड़जी क्षेत्र में रात्रि के समय घर में घुसकर हॉकी व लोहे की रॉड से गंभीर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 28.04.2026 को प्रार्थी रघुवीर सिंह निवासी खटकड़, पुलिस थाना गुढागौड़जी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27-28 अप्रैल की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच उनके पुत्र पृथ्वीसिंह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान दो वाहनों में सवार होकर कुछ लोग घर पहुंचे और जबरन घर में घुस गए। आरोप है कि हमलावरों में गजराज पुत्र सतीश यादव निवासी बामलास, प्रकाशचंद पुत्र कैलाश चंद निवासी खटकड़, उदयवीर यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी खटकड़ सहित 5-7 अन्य व्यक्ति शामिल थे। सभी के हाथों में हॉकी और लोहे की रॉड थीं। आरोपियों ने पहले घर के कमरे को बाहर से बंद किया और फिर पीड़ित पृथ्वीसिंह के कमरे में घुसकर बेरहमी से मारपीट की। हमले में पृथ्वीसिंह के पैरों की हड्डी टूट गई तथा चेहरे, होंठ और हाथों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है । घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के निकट सुपरविजन में कार्रवाई की गई। थानाधिकारी गुढागौड़जी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी व आसूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने दबिश देकर घटना में शामिल दो आरोपियों को खटकड़ गांव से दस्तयाब किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में सुरेश कुमार रोलन, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी गुढागौड़जी , उमराव, उपनिरीक्षक, पुलिस थाना गुढागौड़जी , सुनीता, म. कानि. पुलिस थाना गुढागौड़जी , हरेंद्र कुमार, कानि. , पुलिस थाना गुढागौड़जी शामिल रहें । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर मारपीट एवं जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच प्रगति पर है।

Advertisement