बिजली विभाग द्वारा पेड़ काटने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

पेड़ काटने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग

खेतड़ी । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ी नगर में बिजली विभाग द्वारा हरे पेड़ों को नीचे से ही काट देने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने मेंटीनेंस के नाम पर पेड़ काटने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की। रमेश पांडे के नेतृत्व में डायरेक्टर बंगले के सामने स्थित इंदीरा गांधी पार्क के सामने ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। रमेश पांडे ने बताया कि एक तरफ सरकार पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखले के लिए जगह-जगह पेड़ लगाने की अपील कर रही है वही सरकार के मुलाजीम सरकार के आदेशों की धज्जिया उड़ाते हुए हरे पेड़ों की कटाई करने पर लगे हुए है। बिजली विभाग द्वारा ठेकेदार को बिजली तारों के संपर्क में आ रहे पेड़ की टहनियों को काटने के आदेश दिए थे। दो दिन पहले ठेकेदार ने आनन फानन में बिजली के तारों के संपर्क में आ रहे करीब एक दर्जन हरे पेड़ों को नीचे से ही मशीन से काट दिया जिसके चलते वह पेड़ कभी भी पनप नही पाएंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि अगर बिजली विभाग के ठेकेदार को काटनी ही तो बिजली तारों के टच हो रही टहनियों को काटना चाहिए था, लेकिन टेहनिया काटने के लिए बिजली विभाग के ठेकेदार को पेड़ पर चढना पड़ता, जिससे समय ज्यादा लगता है। बिजली विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने पेड़ों को नीचे से ही काट दिया। ग्रामिणों ने बताया कि बिजली विभाग ने सिर्फ बड़े पेड़ों को ही काटा जबकी कई जगह बिजली के तारों के नीचे जंगली किकर व अन्य पेड़ों की डालियां उगी हुई है जो तारों को छु रही है उन को हाथ तक नही लगाया, साथ ही जो बड़े पेड़ किसी की जमीन में लगे हुए है उन पेड़ों की सिर्फ टहनिया ही काटी गई है। पांडे ने बताया कि बिजली विभाग ने बिना पूर्व सूचना और अनुमति के हरे-भरे पेड़ों को काट दिया, जिससे क्षेत्र की हरियाली को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में ज्ञापन द्वारा जिला कलेक्टर को अवगत करवा कर बिजली विभाग के खिलाफ सक्ष्त कार्यवही करने व ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की जाएंगी। मांग पुरी नही होने पर आंदोलन को तेज किया जाएंगा। इस मौके पर विमल शर्मा, राजेश नारवाल, नवीन अग्रवाल, श्रवण सैन, जितेंद्र सोनी, विजय सिराधना, निक्कू, कुलदीप, प्रेम मीणा, राकेश, खालिद, यश शर्मा, विवेक, राजन बॉयल, सोनू गुर्जर आदि मौजूद थे।