झुंझुनूं में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग

शेखावाटी की पहली एआई आधारित 384-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन शहर के अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर में
शुरू, अब हार्ट अटैक का खतरा पहले ही चलेगा पता

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़ 

शेखावाटी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब झुंझुनूं शहर के अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर में अत्याधुनिक एआई तकनीक से लैस 384-स्लाइस सीटी स्कैनर मशीन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस हाईटेक मशीन के शुरू होने से अब हार्ट समेत गंभीर बीमारियों की जांच पहले से कहीं अधिक तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से हो सकेगी। खास बात यह है कि यह मशीन हार्ट अटैक के संभावित खतरे का भी शुरुआती स्तर पर संकेत देने में सक्षम मानी जा रही है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष मनोज मील, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, चिड़ावा के पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व एडीएम चंदगीराम झाझड़िया, कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. हनुमान प्रसाद एवं पूर्व शिक्षा संयुक्त निदेशक हरिराम महण उपस्थित रहे।
अतिथियों ने फीता काटकर मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार ने स्वयं इस नई एआई मशीन से अपने शरीर की जांच करवाई और तकनीक की कार्यक्षमता को करीब से देखा। इससे पहले पंडित राजेश दायमा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मशीन का पूजन कराया।
कार्यक्रम के आरंभ में समाजसेवी शीशराम हलवाई, मनफुल बिजारणिया, कमला देवी, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनुश्री, सर्जन डॉ. अमित कुमार, डॉ. अंकिता आबूसरिया, इंजीनियर आदित्य दिवाच, इंजीनियर अर्पित दिवाच, विराट चौधरी, ऋषि दिवाच, पीआरओ मुकेश कुमार, फतेहपुर केंद्र प्रभारी सुनील बुडानिया, राजेश कुमार दिवाच, वेद प्रकाश दिवाच तथा शीशराम पूनिया सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया।

कुछ ही सेकंड में होगी हार्ट की सटीक जांच

जांच केंद्र संचालिका एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनुश्री ने बताया कि यह मशीन जर्मनी की बहुराष्ट्रीय चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनी सीमेंस हेल्थिनियर्स द्वारा विकसित ‘सोमटम गो टॉप’ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। एआई तकनीक से लैस यह मशीन 128 (384 स्लाइस) क्षमता के साथ काम करती है और अल्ट्रा-फास्ट कार्डियक स्कैन इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने बताया कि अब कोरोनरी एंजियोग्राफी, कैल्शियम स्कोरिंग और कार्डियक सीटी जैसी जांचें कुछ ही सेकंड में अत्यंत सटीकता के साथ संभव होंगी। इससे हार्ट डिजीज की शुरुआती पहचान और रिस्क इवैल्यूएशन आसान हो जाएगा।

अब जयपुर जाने की मजबूरी खत्म

रेडियोलॉजिस्ट सुनील सैनी ने कहा कि अब तक ऐसी उन्नत जांचों के लिए मरीजों को जयपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, जहां लंबा इंतजार और भारी खर्च दोनों झेलने पड़ते थे। लेकिन अब झुंझुनूं में ही विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी I उन्होंने बताया कि मशीन की एआई आधारित स्क्रीनिंग तकनीक बिना ज्यादा इनवेसिव प्रक्रिया के गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करने में मदद करेगी, जिससे मरीजों का अनुभव भी बेहतर होगा और इलाज जल्दी शुरू किया जा सकेगा।

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर फूल सिंह भाम्बू, डॉ. बंशीधर झाझड़िया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार, पूर्व एक्सईएन रामकुमार झाझड़िया, एईएन संजय कुमार, विजय गोपाल, हरिराम चंदवा, सारी सरपंच उम्मेद सिंह बराला, शिक्षक नेता हनुमान पचार, जयवीर सिंह श्योराण, नरेंद्र पूनिया, अशोक कटेवा, प्रकाश गुर्जर, मुरारी शर्मा, जगदीश हलवाई, रामपाल भगत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेखावाटी के लिए चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर 

विशेषज्ञों के अनुसार यह अत्याधुनिक एआई सीटी स्कैनर न केवल झुंझुनूं बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती देगा। गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और सटीक जांच सुविधा मिलने से अब मरीजों को महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।