झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
नागरिक सुरक्षा तैयारियों को संस्थागत रूप देने के लिए जिला मुख्यालय पर 24 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन द्वारा हवाई हमले के विषय पर मॉक अभ्यास किया जावेगा। उक्त अभ्यास के दौरान जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर सायरन की आवाज सुनाई देगी। तथा रात्रिकाल समय 10 से 10:15 बजे तक जिला मुख्यालय पर ब्लैक आउट किया जावेगा।
नागरिक सुरक्षा विभाग झुन्झुनू के नियन्त्रक (जिला कलक्टर ) डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि उक्त मॉक अभ्यास के दौरान आमजन पैनिक नही हो एवं जिला मुख्यालय पर निवासरत समस्त नागरिक 24 अप्रैल को रात्रिकाल समय 10 से 10:15 बजे तक अपने घरों की समस्त लाईट एवं अन्य रोशनी उपकरण बन्द करके ब्लैक आउट ड्रील को सफल बनावें।










