जैतपुरा में श्री बालाजी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

0
33

हनुमान जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार, भजन संध्या व विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चूरू। चैत्र पूर्णिमा एवं Hanuman Jayanti के पावन अवसर पर जैतपुरा धाम स्थित नवनिर्मित श्री बालाजी महाराज मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। श्री बालाजी सेवा समिति जैतपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती, विशाल भंडारे और भजन संध्या का आयोजन किया गया।कार्यक्रम समाजसेवी महिपाल धारीवाल एवं श्रीमती कमलेश देवी धारीवाल के सपत्निक मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आचार्य ललित शर्मा के सान्निध्य में पंडितों ने वैदिक विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस दौरान ग्रामीणजन, मातृशक्ति और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालु जयघोष करते हुए नाचते-गाते कार्यक्रम में शामिल हुए।जिला पर्यावरण संयोजक योगाचार्य नरेंद्र भारतीय ने वैदिक वंदना व ग्राम विकास गीत प्रस्तुत करते हुए अन्न जागरूकता, भूमि सुपोषण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।सांयकाल आयोजित वैदिक आरोग्य हवन एवं भजन संध्या में सुरेंद्र चौधरी एंड पार्टी ने देशभक्ति एवं धार्मिक प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर “श्री राम जय राम जय जय राम” महामंत्र, ईश्वर स्तुति एवं जागरूकता संदेशों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त प्रीतिभोज, बर्तन बैंक, वैदिक साहित्य वितरण और पोस्टर प्रदर्शनी जैसे आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहे।समाजसेवी महिपाल धारीवाल ने कहा कि सामाजिक, आध्यात्मिक और ग्राम विकास के कार्यों में उनका सहयोग निरंतर जारी रहेगा।आयोजन समिति अध्यक्ष मास्टर रामप्रताप जांदू, सचिव सूबेदार संतोष कुमार श्योरान, कोषाध्यक्ष योगाचार्य रणसिंह स्वामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों व ग्रामीणों ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का सम्मान किया गया।

लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज

ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here