ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में मनमानी कटौती को वापस लेने की मांग को लेकर शिक्षक संघ (सियाराम) ने किया आंदोलन का ऐलान

0
37

जयपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में झुंझुनूं से भी पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के संरक्षक मंडल एवं नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संगठन के लाल कोठी जयपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें झुंझुनूं से भी शिक्षक नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लियज्ञ। प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने शिविरा पंचांग 2026–27 में ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश में कटौती का कड़ा विरोध किया है। राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूर्णतया अव्यावहारिक है। क्षेत्रीय व स्थानीय उत्सवों एवं आयोजनों में राजकीय अवकाश नहीं होने पर भी वहां के शत प्रतिशत बालकों की भागीदारी उसमें रहती है। इसी कारण से संस्था प्रधान द्वारा दो अवकाश घोषित किए जाने का प्रावधान रखा गया हैं। इसमें कटौती किया जाना समझ से परे हैं।बैठक में चर्चा हुई कि शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के गलत व अव्यावहारिक निर्णय लेने से सरकार की छवि भी धूमिल हुई है। प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी ने बताया कि विभिन्न प्रकार के अवकाशों में की गई कटौती को तत्काल दूर कर शिविरा कैलेंडर में संशोधन की मांग को लेकर संगठन ने आंदोलन की घोषणा की है। आंदोलन के विभिन्न चरणों में सात अप्रेल को सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में आठ अप्रेल को उपशाखा स्तर से उपखंड अधिकारी व 20 अप्रेल को जिला स्तर से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। आंदोलन के इसी क्रम में 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल शिक्षक रैली निकाली जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री के सलाहकारों की अदूरदर्शिता एवं विभागीय नासमझी के कारण शिक्षा, शिक्षार्थियों व शिक्षकों से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर समय पर निर्णय नहीं लिया जा रहा है। जिससे राज्य में शिक्षा व शिक्षार्थियों का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक मुद्दों व सदस्यता अभियान पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक को संरक्षक राजेन्द्र कुमार शर्मा, लक्ष्मीनारायण स्वामी, रणवीर सिंह गोदारा, ईश्वरदयाल शर्मा, टीकेन्द्र सिंह मीणा, कैलाश चन्द्र जैन, सूबेन्द्र बिजारणियां, राजेन्द्र पारीक, निरंजन शर्मा, पूनम चतुर्वेदी, हेमंत कुमार जांगिड़, बनवारीलाल सैनी, सोहनलाल गुप्ता, बदन सिंह मीणा, रामस्वरूप वर्मा, अमित कुमार योगी, हनुमान प्रसाद बैरवा, मान सिंह श्योराण, मंजू डोरिया, विनोद कुमार मीणा, देवेंद्र सिंह राठौर, नरेन्द्र सिंह चौहान, नरेश कुमार, विजय कुमार शर्मा, इकबाल सिंह, महेश चन्द मीना, कोमल शर्मा आदि पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। महामंत्री रामदयाल मीणा से सभी का आभार व्यक्त किया।

लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज

ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here