ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान की पहल, माता-पिता के निधन के बाद संभाला दायित्व
चूरू। जयपुर रोड स्थित झुग्गी-झोंपड़ियों में ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद परिवार की दो बेटियों की शादी करवाई।संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय खान घांघू ने बताया कि दोनों लड़कियों के माता-पिता का तीन वर्ष के अंतराल में देहांत हो गया था, जिसके बाद परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा था।संस्थान के पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया और परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए दोनों बेटियों की शादी कराने का निर्णय लिया।
संस्था के सहयोग से शादी का पूरा आयोजन संपन्न करवाया गया।इस नेक कार्य की अल्लाउदीन खान, मुन्ना सिरोठिया और रफीक खान मेहरी सहित कई लोगों ने सराहना की और संस्था के प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।इस अवसर पर अहमद खान, मो. आसिफ, मो. इकबाल, मो. मुस्लिम, रफीक सोलंकी, मो. जमील, खुर्शीद कुरैशी, खादिम हुसैन, नानू खान, मकसूद खान, शाहरुख खान, यूसुफ प्रधान, सुरेश कुमार, आरिफ खान और इमरान खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित













