Advertisement
Home राजस्थान चूरू ताजुशाह तकिया क्षेत्र में जमा गंदे पानी से आमजन परेशान

ताजुशाह तकिया क्षेत्र में जमा गंदे पानी से आमजन परेशान

चूरू। वार्ड 30 स्थित ताजुशाह तकिया क्षेत्र में गंदे पानी का चैम्बर अवरूद्ध होने के कारण जमा गंदे पानी से आमजन का हाल-बेहाल है। आपको बतादें कि इसके पास ही शिव मंदिर स्थित है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि इस वार्ड की दोनों गलियों में चौबीस घंटे पानी भरा रहता है। गली में बनी दोनों साइड की नालियों का पानी नगर परिषद द्वारा बनाये गये चैम्बर में नहीं जा रहा है। नगर परिषद् द्वारा बनाये गये पम्प हाउस से चैम्बर में जो पानी छोड़ा जाता है, वह भी दोनों नालियों में आ जाता है। इससे 200 घरों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्कूली विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि नगर परिषद् को अवगत कराने के बाबजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और यह समस्या जस की तस बनी हुई है।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

Advertisement