पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ कार्यक्रम, जगह-जगह स्वागत व आतिशबाजी
चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष Rajendra Rathore के आवास पर रविवार को भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद पर लगातार तीसरी बार नियुक्ति मिलने पर सीताराम लुगरिया का भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक Harlal Saharan के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि सीताराम लुगरिया एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनका लगातार तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सर्वसमावेशी पार्टी है, जहां साधारण कार्यकर्ता को भी सम्मान और जिम्मेदारी दी जाती है।लुगरिया ने अपने अभिनंदन से अभिभूत होकर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज को सही नेतृत्व और आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने B. R. Ambedkar के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ही उनके सिद्धांतों पर सच्चे मन से कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में एससी समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की।कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने डीजे के साथ गाड़ियों के काफिले में लुगरिया का शहर में भव्य स्वागत किया। गढ़ चौराहा, मोचीवाड़ा, शीतला चौक और भांभी बस्ती सहित विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया सहित अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित












