झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रामनवमी के पावन अवसर पर सैनिक नगर में झुंझुनूं राजेंद्र सिंह भांबू का स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत सैनिक नगर में नवनिर्मित सीसी रोड का विधिवत लोकार्पण किया गया। जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही शिव बालाजी मंदिर धाम में गुंबद निर्माण का शिलान्यास भी विधायक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर राकेश कालेर, सुमेर बोला, धर्मपाल भांबू, ओमप्रकाश बोला, रामनिवास डूडी, राकेश महला, प्रमोद बुडानिया, विमला, प्यारेलाल रेवाड़, गुलजारी वैद, मनीराम कुलहरि, रामचंद्र पाटोदा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिक नगर सहित पूरे झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, धार्मिक एवं सार्वजनिक विकास कार्यों से क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा तथा सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों को भी बल मिलेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन विजयहिंद जालिमपुरा द्वारा किया गया। रामनवमी के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।
चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान
चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

















