गांधी चौक में ओशो साहित्य की एक दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित

0
39

स्वामी योग आलोक व स्वामी अंतरक्रांति के सान्निध्य में कार्यक्रम, डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने किया उद्घाटन

सुजानगढ़। स्थानीय गांधी चौक में शुक्रवार को ओशो साहित्य की एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी ओशो संन्यासी स्वामी योग आलोक और स्वामी अंतरक्रांति के सान्निध्य में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य ओशो के साहित्य को सरल और सुगम तरीके से आमजन तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ओशो का साहित्य जीवन, ध्यान और आत्मचिंतन के मार्ग को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य शीतल मिश्रा, व्यवसायी दिलीप कटारिया, कैमिस्ट पवन छाबड़ा, युवा उद्यमी आदित्य कनोई, संगीत साधना संस्थान के अध्यक्ष शंकर माहेश्वरी, कवि अरविंद विश्वेद्रा, अर्जुन सियोता, भंवरलाल बिजारणियां और संयुक्त कर्मचारी महासंघ के राजेश गौड़ सहित कई लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में

गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here