बेटी से बिंदौरी का किया वादा निभाया

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
बेटा बेटी को बराबर दर्जा की समाज में जागरूकता लाने की पहल को लेकर भतीजी मोनिका से किया वादा उसके बड़े पापा महिपाल महला ने निभाया। खाजपुर नया निवासी स्व. रमेश महला की बेटी मोनिका से उसके बड़े पापा सहित समस्त परिवार ने शादी में बेटी को घोड़ी पर बैठाकर गांव में बिंदौरी निकालने का वादा किया था। जिसे सोमवार शाम को धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निभाया। महला परिवार की इस अनूठी पहल के लिए समस्त शुभचिंतकों व ग्रामीणों ने बिटिया को बधाई देते हुए प्रशंसा की।

चूरू के 6 खिलाड़ियों को मिली इंटरनेशनल ब्लैक बेल्ट | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया सम्मान

चूरू में इफ्तार का आयोजन | रोजेदारों ने की देश में शांति और खुशहाली की दुआ

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान