रघुवीर सिंह सहारण अध्यक्ष, अरविंद भांभू महामंत्री और रणवीर कसवां कोषाध्यक्ष चुने गए
चूरू । जाट कीर्ति संस्थान, चूरू के निवर्तमान महामंत्री किसान नेता चौधरी आदूराम न्यौल सातडा ने बताया कि संस्थान के विधान के अनुसार सदस्यता नवीनीकरण व सदस्यता ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर साधारण सभा की बैठक वीर तेजा भवन, चूरू में आयोजित हुई। गंभीर विचार विमर्श के बाद संस्थान की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। रघुवीर सिंह सहारण को अध्यक्ष, बिशनाराम हुड्डा को उपाध्यक्ष, अरविंद भांभू को महामंत्री, रणवीर कसवां को कोषाध्यक्ष, विजेंद्र सिंह को मंत्री पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। निवर्तमान महामंत्री आदूराम न्यौल, हनुमान ईसरान और रामावतार सिंह भांभू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और विधिवत कार्यभार सौंपा।
चुनाव अधिकारी के दायित्व का निर्वहन रणवीर सिंह मुनडिया ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता न्यौल ने कहा कि समाज के उत्थान तथा समाज में व्याप्त कुरितियों को दुर करने का सभी युवा एवं कार्यकारिणी के सदस्य मुस्तेदी से अपने दायित्व का निर्वहन करें। संस्थान के युवा पदाधिकारियों के सहयोग और मार्गदर्शन हेतु आदूराम न्यौल को संस्थान के संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। संस्थान के वरिष्ठ सदस्य किशनाराम बाबल, श्योराम पायल, मुकनंदा राम नेहरा, हरफूल सिंह बेरवाल, विजयपाल पाल लाम्बा, शिवलाल सिहाग, अनूप सुंडा, डॉ सुशील बुडानिया, रक्षपाल, आशीष सहारण, देवीलाल, सुरजीत सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।














