झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने मंगलवार को पुलिस थाना बगड़ का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना परिसर, एचएम कार्यालय, मालखाना, महिला डेस्क, बैरिक, हवालात, मैस आदि का निरीक्षण किया गया तथा रिकॉर्ड देखा गया। कमियों को दुरस्त करने, थाने में सभी कार्य कुशलतापूर्वक किए जाने, अधिकारी—कार्मिकों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने एवं अनुशासन बनाए रखने के संबंध में थानाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने थाना स्तर पर अपराध की स्थिति की समीक्षा की जाकर अपराध पर अंकुश लगाने तथा लंबित मामलों की शीघ्र जांच पूर्ण करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर भी विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया एवं ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाने और पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि बदमाशों, असामाजिक तत्वों एवं किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशीले पदार्थ, जुआ, सट्टा, आबकारी, आर्म्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते रहें। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भी उपायों पर चर्चा की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान चल रहे अभियानों की प्रगति की समीक्षा करने तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की समीक्षा की जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्रामीण डीएसपी हरिसिंह धायल, थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस अंबिका चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया














